विवेकानंद बस्ती का हिन्दू सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) आगामी 25 जनवरी को
विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर समिति की बैठक (विवेकानंद बस्ती) हुई, जिसमें विराट हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी 2026 को आयोजित होगा जिसमें होने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें शोभायात्रा भगवान श्रीचारभुजा नाथ मंदिर पुराना जोरावरपुरा से शुरू होकर विवेकानंद बस्ती के मुख्य मार्ग से होते हुए श्री भगवान देवनारायण मंदिर प्रांगण में समापन होगी, जहाँ संत श्री के आशीर्वचन के साथ धर्मसभा शुरू होकर महाप्रसाद के बाद कार्यक्रम का समापन होगा, आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक घर पर पीले चावल व नारियल, निमंत्रण पत्र देकर अधिक से अधिक संख्या में बस्ती वासियों को जोड़ने के अपील की, व आयोजन संबंधित महत्वपूर्ण कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की, साथ ही भामाशाहों ने जोश व उत्साह से अपना सहयोग समर्पण किया। बैठक में बस्ती से कई बस्तीवासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रही ।
विवेकानंद बस्ती का हिन्दू सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


