वैष्णव बैरागी सेवा समिति की आम सभा की बैठक आयोजित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) वैष्णव बैरागी सेवा समिति धानेश्वर (फूलिया कला’) की आम सभा का आयोजन रविवार को धर्मशाला भवन में मुख्य अतिथि सत्यनारायण वैष्णव निवासी सालरिया व अध्यक्षता आशाराम वैष्णव कादेडा के सानिध्य में हुई। सभी बाहर से आये हुए अतिथियों का स्वागत किया गया । समिति के कोषाध्यक्ष महेश वैष्णव व महासचिव चेतन वैष्णव ने समस्त आय-व्यय का लेखा-जोखा व कागजाद सदन में प्रस्तुत किये जिसका सभी ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। सदन की कार्यवाही की हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ।
सभी समाज बन्धुओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी ३० जनवरी को पाठोत्सव मनाया जाएगा। वर्तमान समिति (कार्यकारिणी) का कार्य काल पूर्ण होने से इसी दिन 30 जनवरी को नई कार्यकारिणी व अध्यक्ष का चुनाव समाज की सर्वसम्मति से कराया जाएगा । आम सभा में समाज के विभिन्न मंडलो के अध्यक्ष, पदाधिकारी व समाजबन्धु उपस्थित हुए। 18 जनवरी रविवार को वैष्णव बैरागी समाज चौमालिसा द्वितीय संस्थान केकडी के सानिध्य में आमसभा का आयोजन श्रीगणेश चोकी मन्दिर परिसर में रखा गया है, जिसमें सभी मण्डलों के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सादर आमंत्रित है। चौमालिसा द्वितीय के तत्वाधान में 25 अप्रैल को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा, जिस पर चर्चा हुई।
बैठक में हरिद्वार दास कजोडिया, प्रहलाद दास, मिश्रीदास, रामेश्वर दास, दामोदरदास, रमेशदास, योगेन्द्रदास, मोडूदास, सीतारामदास, रघुवीरदास, मनोहर दास, रामनारायण दास, रामपाल दास, बालमुकुन्ददास, मिठूदास, राधेश्यामदास, गोपाल दास, महावीर दास, रामधन दास, रामगोपाल दास सहित मौजूद थे।
वैष्णव बैरागी सेवा समिति की आम सभा की बैठक आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


