गुलाबपुरा केशव बस्ती की बैठक चारभुजा नाथ मंदिर मे हुई।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संपूर्ण देश के हिंदुओं में समरसता के भाव व परस्पर समन्वय बढ़ाने एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रवाह के संबंध में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहे हैं । इसी के क्रम में गुलाबपुरा शहर के केशव बस्ती जिसमें भदादा बाग, भीलवाड़ा रोड, मुख्य बाजार, पुराना बाजार, पैच एरिया, जूना गुलाबपुरा, सब्जी मंडी, दरोगा मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, सिंधी कॉलोनी क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों की श्री चारभुजानाथ मंदिर में बैठक आयोजित हुई । जिसमे कार्यक्रम निमित्त की रचना योजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आयोजन समिति एवं क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया।आयोजन समिति का अध्यक्ष समाजसेवी पुरुषोत्तम नुवाल को बनाया गया । साथ ही उपाध्यक्ष, मंत्री, सह मंत्री, संयोजक सह संयोजक, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष इत्यादि दायित्वों की घोषणा की गई । बैठक में आगामी एक 1 फरवरी 2026 रविवार को कार्यक्रम किया जाना तय हुआ । जिसके संबंध में सभी ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रचना योजना को स्वीकृति दी । कार्यक्रम में हिंदू धर्म सभा के पश्चात एक सहभोज रखने का भी निर्णय हुआ। साथ ही आगामी दिनों में कॉलोनी की छोटी-छोटी बैठके बुलाकर प्रत्येक घर से पावती के माध्यम से धन संग्रहण किया जाएगा एवं बस्ती में निवास करने वाले नागरिकों को अपने-अपने क्षेत्र से एक शोभायात्रा प्रारंभ कर एक केंद्रीय शोभायात्रा में शामिल कर आयोजन स्थल पर पहुंचकर शोभा यात्रा को समाप्त किया जाएगा। सभा के उपरांत सभी बस्तियां आये आगंतुको व जन सामान्य का एक विशाल भोज का आयोजन रहेगा।
बैठक मे सभी नागरिकों द्वारा विभिन्न प्रकार की सहयोग राशियों एवं अन्य वैकल्पिक सहयोगो की घोषणाएं की गई । जिसमें लोगों ने घी, तेल, शक्कर, अनाज, दाले एवं इत्यादि सहयोग की घोषणाएं की गई ।
गुलाबपुरा केशव बस्ती की बैठक चारभुजा नाथ मंदिर मे हुई।
Leave a comment
Leave a comment


