जयपुर में नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला शाखा का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न
देशभर से आई महिला प्रतिनिधियों की सहभागिता, महिलाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने पर रहा फोकस
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
जयपुर | राजस्थान की राजधानी जयपुर में नरेंद्र मोदी विचार मंच के तत्वाधान में महिला शाखा का राष्ट्रीय अधिवेशन भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से आई सैकड़ों महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संगठन की भावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
अधिवेशन में भीलवाड़ा निवासी महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी नाथ विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला शाखा) डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रभारी रेखा रावल, प्रदेश प्रभारी अनीता ठाकुर, राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक रवि चाणक्य, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिलीप सिंह तथा प्रदेश संगठन महामंत्री रेखा बंजारा मंचासीन रहे।
अधिवेशन का संचालन प्रदेश महामंत्री सीएस रागिनी गुप्ता द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक मजबूती, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुँचाना एवं इन योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू कराना रहा, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें और एक मजबूत, आत्मनिर्भर समाज की स्थापना हो सके।
इस अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच, भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष इंदु बंसल एवं जिला प्रवक्ता सावित्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने अधिवेशन को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
— मोनू सुरेश छीपा


