युवा दिवस पर महेश फाउंडेशन की गौसेवा, गायों को चारा व गुड़ खिलाया
विवेकानंद जयंती के अवसर पर देवरिया बालाजी गौशाला में महिला कार्यकारिणी ने की सेवा
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | 12 जनवरी
विवेकानंद जयंती एवं युवा दिवस के उपलक्ष्य में श्री महेश सेवा फाउंडेशन, भीलवाड़ा की महिला कार्यकारिणी द्वारा देवरिया बालाजी गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया गया।
फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि कार्यक्रम में महिला कार्यकारिणी की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं, जिनमें रेणु काबरा, नीतू मालू, संगीता सामरिया, सीमा न्याति, संध्या आगाल, उर्मिला अजमेरा, साधना लड्ढा, रेखा काबरा, चंदा लड्ढा, शोभा नुवाल, प्रियंका भंडारी, लीला अजमेरा, शीला काबरा, नीलू पोरवाल, रेणु तोशनीवाल, उर्मिला मूंदड़ा सहित अन्य सदस्य शामिल थीं।
महेश फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश काबरा ने बताया कि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर फाउंडेशन द्वारा विभिन्न गौशालाओं में नियमित रूप से गौसेवा की जाती है। इसी क्रम में यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष लोकेश आगाल, मुकेश सामरिया, घिसू जागेटिया, रमेश तोषनीवाल, सुंदर अजमेरा, विजय लड़ा, के. जी. गंदोरिया, रमेश लड्ढा, संजय काबरा, राजेन्द्र काबरा, सज्जन तोषनीवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
— मोनू सुरेश छीपा



