सर्व हिन्दू समाज द्वारा 188 वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित।
===
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन धर्म व संस्कृति से लोगों को जोडे रहने के लिए जागरूक हेतु शहर के विभिन्न धार्मिक मंदिरो व स्थलों पर सामूहिक साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन नियमित किया जा रहा। सामूहिक साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का 188 वां पाठ पूर्व पार्षद चंदा देवी, एम एल वैष्णव के घर महेश कोलोनी ब्रह्माकुमारी आश्रम के पास भक्तिमय भाव आयोजित किया गया। श्री हनुमान चालीसा पाठ के बाद महाआरती की गई एवं सभी श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरण किया गया। इस भक्ति मय आयोजन का कई कोलोनी वासीयो ने आनंद उठाया।
सर्व हिन्दू समाज द्वारा 188 वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


