10 दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के पांचवे दिन तक 3407 मरीजों का हुआ पंजीयन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) दस दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के पांचवे दिन 759 मरीजों का पंजीयन हुआ, शिविर मे अब तक कुल 3407 विभिन्न बीमारियों के मरीजों का पंजीयन हो चुका है। शिविर प्रभारी डाँक्टर विजय वैष्णव ने बताया की बिजयनगर मे चल रहे आयुर्वाद विभाग व संचेती परिवार व लायंस क्लब निशुल्क शिविर मे क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो रहे है। शिविर मे पाईल्स, फिसर, फिस्टोला सहित विभिन्न बीमारियों के लिए अब तक 3407 लोगो का रजिस्ट्रेशन हो चुका है उसमे से कई का इलाज किया जा चुका है एंड कई मरीजों को भर्ती किया गया है, उनका इलाज चल रहा है । शिविर मे क्लब अध्यक्ष डॉ ऐ . के.विश्वास, मुकेश संचेती, सचिव सुधीर शर्मा, कोषाध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा सुधीर गोयल, एडवोकेट नवीन कुमार सोनी सहित वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम सेवाएं दे रहे है।
10 दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के पांचवे दिन तक 3407 मरीजों का हुआ पंजीयन।
Leave a comment
Leave a comment


