फ्लावर शो में स्कूली बच्चों की रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन एमटीएम सोसाइटी में आयोजित शो में 12 स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

फ्लावर शो में स्कूली बच्चों की रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन
एमटीएम सोसाइटी में आयोजित शो में 12 स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा | 13 जनवरी
एमटीएम सोसाइटी में आयोजित फ्लावर शो में स्कूली बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिली। जिले के विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने फूलों से बनी आकर्षक संरचनाओं और कलात्मक डिज़ाइनों का प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। सैकड़ों विद्यार्थियों ने फ्लावर शो का अवलोकन किया और पुष्प कला की बारीकियों को नज़दीक से समझा।
मीडिया प्रभारी कैलाश सोनी ने बताया कि फ्लावर शो का उद्योगपतियों द्वारा भी अवलोकन किया गया, जिन्होंने बच्चों की कल्पनाशीलता, मेहनत और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। वहीं, सचिव प्रियंका सोमानी ने जानकारी दी कि आज कुल 12 स्कूलों के बच्चों ने फ्लावर शो का भ्रमण किया, जहां उन्होंने फूलों से बनी विविध कलात्मक संरचनाओं और सजावटी डिज़ाइनों को देखा।
कार्यक्रम में नियमित कार्यकर्ताओं के साथ संजय राठी, हितेश तिवारी, नवरतन जी, हेमल जी, हर्षा कटियार, सुशील डांगी, रेणू मानसिंहका, भूपेंद्र राणावत, कुसुम कोगटा, रूपा परशुरामपूरियां, भारती शर्मा, मधु कोगटा, रेखा शर्मा, आशा खंडेलवाल, अंकुर जैन, हर्ष कटिहार, पूनम महादेव, प्रतिभा मानसिंहका, बालकिशन, अमन सोनी, सुनील तलेसरा, राजकुमार बंब सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
— मोनू सुरेश छीपा

Leave a Comment

Related News