सूर्यमकर संक्रांति पर धर्मराज जी की पूजा अर्चना बुधवार को।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शहर के श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर बालाजी चौक मंदिर परिसर में स्थापित भगवान श्री धर्मराज जी की बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना, श्रद्धा एवं विधि-विधान से की जाएगी।
मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि धर्म शास्त्रों अनुसार इस वर्ष सूर्य देव माघ मास कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि बुधवार को है भगवान श्री धर्मराज जी की पूजा हिंदू धर्म में एक महापर्व के रूप में मानी जाती है। सूर्यमकर संक्रांति के दिन पूजा-पाठ, दान एवं पुण्य का विशेष महत्व होता है। इस दिन तिल के लड्डू के दान को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। साथ ही धार्मिक स्थलों पर गंगा स्नान एवं यमुना स्नान का भी विशेष महत्व है।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11:15 बजे भगवान श्री धर्मराज जी की कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के पश्चात भगवान धर्मराज जी एवं चित्रगुप्त जी को तिल के लड्डू का भोग अर्पित किया जाएगा, तत्पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
सूर्यमकर संक्रांति पर धर्मराज जी की पूजा अर्चना बुधवार को।
Leave a comment
Leave a comment


