कोठिया में निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन, 18 जनवरी को।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती ग्राम कोठिया क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए एक सराहनीय पहल के तहत निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन 18 जनवरी रविवार को होगा। यह शिविर केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी, श्री रामस्वरूप न्याती चेरिटेबल संस्था केकड़ी एवं डी.डी. नेत्र फाउंडेशन, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। शिविर का आयोजन सार्वजनिक सामुदायिक भवन, कोठिया, शाहपुरा (भीलवाड़ा) में किया जाएगा।
प्रांतीय सभापति लायन एस.एन. न्याती ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर स्वर्गीय श्री कृष्णगोपाल गांधी एवं स्वर्गीय मनन गांधी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य के आयोजक समाजसेवी श्रीमती सुशीला देवी, नाथूलाल, कैलाशचंद, संजय कुमार एवं विकास गांधी (कोठिया) हैं।
लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष लायन निरंजन चौधरी ने बताया कि 18 जनवरी को जांच एवं भर्ती किए गए मरीजों को कोटा ले जाया जाएगा, जहां 19 जनवरी 2026 को उनका नेत्र ऑपरेशन किया जाएगा।
कोषाध्यक्ष विनय पांड्या ने बताया कि मरीजों के आवागमन, भोजन एवं आवास की समस्त व्यवस्थाएं निःशुल्क रहेंगी तथा सभी लेंस प्रत्यारोपण पूर्णतः नि:शुल्क किए जाएंगे। सचिव भागचंद मूंदड़ा ने बताया कि शिविर में जांच एवं भर्ती का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। वहीं उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गर्ग ने मरीजों से आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं स्वयं की एक फोटो साथ लाने की अपील की है। यह नेत्र शिविर क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए दृष्टि लौटाने की दिशा में एक सराहनीय और मानव सेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास है।
कोठिया में निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन, 18 जनवरी को।
Leave a comment
Leave a comment


