लायंस क्लब ने संस्थापक सर मेल्विन जोन्स का जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया।
====
गुलाबपुरा ( रामकिशन वैष्णव )
दुनिया के सबसे बड़े मानव सेवा संगठन लायंस क्लब इंटरनेशनल के संस्थापक सर मेल्विन जोन्स का जन्मदिवस लायंस क्लब बिजयनगर द्वारा मंगलवार को सेवा कार्यों के साथ धूमधाम से मनाया गया। उक्त आयोजन 10 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक अर्श-भगंदर क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर के अंतर्गत हुआ।
इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्यों ने सामूहिक रूप से शिविर स्थल पर पहुंचकर सर मेल्विन जोन्स की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। शिविर प्रभारी डॉ. विजय वैष्णव एवं सह-प्रभारी मनोज यादव के नेतृत्व में शिविर में दी जा रही सराहनीय सेवाओं के लिए चिकित्सकों एवं आयुर्वेद विभाग के कर्मचारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिविर में भर्ती रोगियों को फल वितरित किए गए तथा केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। साथ ही गायत्री मंत्र का सामूहिक उच्चारण भी किया गया। लायंस सदस्यों ने अब तक शिविर से लाभान्वित लगभग 115 मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। मरीजों ने आयुर्वेदिक उपचार पद्धति एवं शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना की। लायंस क्लब पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक आमजन से इस निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. ए. के. विश्वास, सचिव सुधीर कुमार शर्मा, शिविर संयोजक मुकेश संचेती, संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गोयल, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट नवीन कुमार सोनी, पूर्व अध्यक्ष चिरंजी लाल नवाल, उपाध्यक्ष राजेश गट्टाणी, पूर्व सचिव विमल कोठारी, पूर्व सचिव श्यामसुंदर अग्रवाल, शांतिलाल लोढ़ा, महावीर टेलर, अनिल आचार्य, अनीता विश्वास, प्रीति शर्मा, अंजना गट्टाणी, शांति टेलर सहित लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
लायंस क्लब ने संस्थापक सर मेल्विन जोन्स का जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया।
Leave a comment
Leave a comment


