हुरडा विधालय मे दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू।

Published On:

Date:

हुरडा विधालय मे दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)हुरडा मे दो दिवसीय गैरआवासीय प्रशिक्षण का पी० ई० ओ० क्षैत्र हुरडा की समस्त राजकीय विधालयो की smc/Sdmc प्रशिक्षण का शुभारम्भ पी एम श्री रा० उ० मा० वि० में प्रधानाचार्य गोपाल लाल भील की अध्यक्षता में शुभारम्भ किया गया। प्रधानाचार्य एवं अध्यक्ष गोपाल लाल भील ने एसएमसी एवं एसडीएमसी के वित्तीय प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। प्रधानाध्यापक सत्येंद्र गर्ग ने सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं एस एमसी के सभी सदस्यों को उनके दायित्व, शिक्षा के अधिकार, एक्ट के प्रावधानों एवं मिड डे मील पर विस्तृत वार्ता दी संदर्भ व्यक्ति एवं प्राध्यापक वीरेंद्र कुमार टेलर ने एसएमसी एवं एसडीएमसी के कर्तव्य एवं भूमिका पर विस्तृत वार्ता प्रस्तुत की व बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।प्रधानाचार्य रीमा मीणा ने विद्यालय भवन समिति के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य अंजू पोखरना ने अभिभावक शिक्षक वार्तालाप एवं जन सहयोग के बारे में विस्तार से चर्चा प्रस्तुत की। इस कार्यशाला में एसएमसी एवं एसडीएमसी के 72 सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Comment

Related News