श्रीराम बस्ती मे हिन्दू सम्मेलन 18 जनवरी को आयोजित होगा।

Published On:

Date:

श्रीराम बस्ती मे हिन्दू सम्मेलन 18 जनवरी को आयोजित होगा।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) आगामी 18 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन माघ मोनी अमावस्या के अवसर पर श्री राम बस्ती मे आयोजित किया जाएगा। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति एवं सकल हिंदू समाज श्री राम बस्ती द्वारा किया जाएगा, इसके नियमित तैयारी बैठक राजाराम कुंभकार की अध्यक्षता एवं संरक्षक नरेंद्र केलानी, बंसीलाल शर्मा, कृष्णपाल सिंह के सानिध्य में हुई। बैठक में सभी को अलग-अलग व्यवस्थाएं वितरित की गई, सबको अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप गई।विशाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशाल शोभायात्रा धर्मसभा महाप्रसादी के विषय में चर्चा की गई। इस दौरान श्रीराम बस्ती के लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News