मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चारभुजा मंदिर में हुई सामूहिक पूजा-अर्चना।

By admin

Published On:

Date:

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चारभुजा मंदिर में हुई सामूहिक पूजा-अर्चना।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय उपखंड प्रशासन एवं भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने की राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उपखंड प्रशासन एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल संयुक्त तत्वावधान में बुधवार प्रातः श्री चारभुजा मंदिर में मंदिर दर्शन एवं सामूहिक पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री चारभुजा नाथ के दर्शन कर राष्ट्र की उन्नति, प्रदेश की समृद्धि एवं देशवासियों के सुख, शांति और कल्याण की कामना की। साथ ही विकसित भारत के संकल्प, सुशासन एवं जनकल्याण के उद्देश्यों की सिद्धि हेतु सामूहिक प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास को नई गति मिली है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता महत्वपूर्ण रही है। कार्यक्रम में जनसेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई। इस दौरान निवर्तमान प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत, नगर मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमराज चौधरी,महामंत्री पीयूष मेवाड़ा, युवा मोर्चा संयोजक कृष्णगोपाल त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष पारस वैष्णव, विकास आचार्य,राजूरामदेव बैरवा,मंत्री बंशीलाल सोनावा, अरिहंत जैन, विकास अधिकारी मधुसूदन रत्नू , घनश्याम नवाल,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री महेन्द्र सिंह, रोहित चौधरी, जितेन्द्र शर्मा, गोपाल वैष्णव, सीतपाल वैष्णव,मनोज सेठी,राजेंद्र सिंह सोलंकी, सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी, भाजपा मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Comment

Related News