एक शाम गुरुदेव के नाम कव्वाली महफिल का आयोजन
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। निकटवर्ती आगूंचा क्षेत्र के भैरुखेड़ा स्थित वारिस देवा शरीफ में “एक शाम गुरुदेव के नाम” भव्य कव्वाली महफिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई एवं कानपुर से आए प्रसिद्ध कव्वालों ने सूफियाना कलाम और मनमोहक कव्वालियों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत आयोजक जाकिर भाई द्वारा किया गया। कव्वाली महफिल में धार्मिक एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर, करीम बाबा (मुंबई), महंत रामदुलारे दास जी महाराज, योगी हट गुरुदेव महंत सांवरनाथ जी महाराज (बामणिया), आसींद के महंत रामईचा दास जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में विजय कुमार जायसवाल, गुलजार मोहम्मद, शाहरुख भाई, राहुल वारिस, गोपाल गुर्जर, कैलाश गुर्जर, शिवराज गुर्जर, जयलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। देर रात तक चली कव्वाली प्रस्तुतियों का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया।
— मोनू सुरेश छीपा
संपादक, द वॉयस ऑफ राजस्थान
