प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला मोर्चा ने मंदिर में किया भजन-कीर्तन

By admin

Published On:

Date:

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला मोर्चा ने मंदिर में किया भजन-कीर्तन


गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। ग्राम भोजरास स्थित चारभुजा मंदिर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तन एवं आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


भारतीय जनता पार्टी द्वारा 21 जून तक चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने चारभुजा भगवान के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की तथा भजन संध्या का आयोजन किया। महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उनके सफल एवं दीर्घ कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री रेखा देवी अजमेरा, पुष्पा देवी चौहान, लाली देवी कुम्हार, टीना शर्मा, शांति देवी शर्मा, पानी देवी गोस्वामी, लाड देवी कुम्हार, कंचन देवी वैष्णव, प्रेम देवी जाट, प्रेम देवी शर्मा, शायरी शर्मा, भगवती देवी शर्मा, मनभर खारोल, जनता देवी खारोल सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम के अंत में पूर्व जिला मंत्री रेखा अजमेरा ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों एवं विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया।


— मोनू सुरेश छीपा

संपादक, द वॉयस ऑफ राजस्थान


Leave a Comment

Related News