केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को किया साझा, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
गुरला, 18 जून (सत्यनारायण सेन)। “मोदी सरकार के 12 साल : विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” विशेष संपर्क अभियान के तहत भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल एवं सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया ने गुरला में प्रबुद्ध वर्ग से संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का आयोजन गुरला में कजोड़ीमल सेन के निवास पर किया गया, जहां शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सांसद एवं विधायक ने सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
विधायक लादूलाल पितलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में कानून व्यवस्था, आधारभूत विकास, महिला सुरक्षा और किसान कल्याण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य हो रहे हैं। राज्य सरकार जनहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश को नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में कजोड़ीमल सेन, सूर्यप्रकाश पारीक, बालूराम दरोगा, प्रकाश दाधीच, शिवलाल माली, सत्यनारायण शर्मा सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कारोई मंडल अध्यक्ष शम्भूलाल गुर्जर, जिला परिषद सदस्य नंदलाल गुर्जर, देवालाल गुर्जर, सत्यनारायण सेन गुरला, नरपतसिंह तथा सेथुरिया सरपंच श्यामलाल गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
— सत्यनारायण सेन, गुरला
गुरला में सांसद दामोदर अग्रवाल एवं विधायक लादूलाल पितलिया ने प्रबुद्ध वर्ग से किया संवाद