राजकुमार खीखड़ेल जाट छात्रावास शाहपुरा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, समाज में खुशी की लहर ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

राजकुमार खीखड़ेल जाट छात्रावास शाहपुरा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, समाज में खुशी की लहर

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न हुआ चुनाव, 28 जून को घोषित होगी नई कार्यकारिणी

शाहपुरा | मोनू सुरेश छीपा, द वॉयस ऑफ राजस्थान

लंबे समय तक चले सदस्यता अभियान के बाद जाट छात्रावास शाहपुरा के अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। चुनाव संचालन समिति ने सर्वसम्मति और पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी कर राजकुमार खीखड़ेल को आगामी दो वर्षों के लिए छात्रावास का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया।

जाट छात्रावास के विधिक सलाहकार एवं प्रवक्ता एडवोकेट रामप्रसाद जाट ने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर समाज के वरिष्ठजनों के साथ-साथ युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। नामांकन प्रक्रिया से पूर्व सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने का प्रयास किया गया, लेकिन निर्विरोध निर्वाचन की मांग को देखते हुए इच्छुक उम्मीदवारों से विधिवत नामांकन पत्र प्राप्त किए गए।

अध्यक्ष पद के लिए कार्यकारी अध्यक्ष रामधन थरोदा, एडवोकेट रामलाल जाट, एडवोकेट रामेश्वरलाल जाट तथा पूर्व सरपंच राजकुमार जाट (ठिठोड़ी) ने नामांकन दाखिल किया। बाद में रामधन जाट, रामलाल जाट और रामेश्वरलाल जाट द्वारा अपना नामांकन वापस लेने पर चुनाव संचालन समिति ने राजकुमार जाट को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया।

प्रवक्ता के अनुसार नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार जाट समाज के वरिष्ठजनों से विचार-विमर्श के बाद 28 जून को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। इसके पश्चात 5 जुलाई 2026 को वे नवगठित कार्यकारिणी के साथ औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।

राजकुमार जाट के निर्विरोध निर्वाचन पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा छात्रावास के विकास और समाजहित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर चुनाव संचालन समिति के सदस्य जगदीश जाट, रतनलाल जाट, ओमप्रकाश जाट, सुवालाल जाट, बेनाथ जाट, चांदमल जाट एवं मोती जाट सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठजनों में रतनलाल जाट (जहाजपुर), अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामनिवास जाट, शिवराज जाट, शोकारण जाट, रामप्रसाद गोरा, सीताराम जाट, जिला परिषद सदस्य शंकरलाल कुड़ी, विवाह सम्मेलन महामंत्री शोभाराम तोगड़ा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। वहीं युवाओं में बंटी चाड़, प्रधान चड्ढा, राजाराम जाट, कैलाश गोरा, अर्जुन गोरा, अनिल गोरा, सरपंच सत्यनारायण जाट, सांवरलाल गोरा, रामदयाल जाट, गजराज जाट, शंकरलाल जाट, नारायण जाट, सुखपाल जाट और शंकरलाल नागा सहित सैकड़ों युवा एवं वरिष्ठ समाजजन मौजूद रहे।

बाइलाइन: मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान | 9667171141

Leave a Comment

Related News