*🍁3️⃣7️⃣7️⃣ गुणों की खान है अश्वगंधा इसे कितनें दिन तक खाना चाहिए:*
*🔹गुणों की खान है अश्वगंधा इसमें एंटीऑक्सीडेंट, लीवर टॉनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के साथ-साथ और भी कई पोषक तत्व होते हैं जो आपकी बॉडी को हेल्दी रखनें में हेल्प करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-स्ट्रेस गुण भी होते है जो स्ट्रेस फ्री करनें में मदद करते हैं। इसके अलावा इसे घी या दूध के साथ मिलाकर सेवन करनें से वजन बढ़नें में मदद मिलती है।*
*🔸अश्वगंधा के फायदे:*
*🔹1. कैंसर में असरकारी:* *कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में बहुत असरकारी है अश्वगंधा का इस्तेमाल। कई रिसर्च में यह बताया गया है कि, अश्वगंधा कैंसर सेल्स को बढ़नें से रोकता है और कैंसर के नए सेल्स नहीं बननें देता है। यह शरीर में रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज का निर्माण करता है। जो कैंसर सेल्स को खत्म करनें और कीमोथेरपी से होनें वाले साइड इफेक्ट्स से भी बचानें का काम करता है।*
*🔹2. अश्वगंधा इम्युन सिस्टम को मजबूत करता है:*
*अश्वगंधा में मौजूद ऑक्सीडेंट आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत बनानें का काम करते हैं जो आपको सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से लड़नें की शक्ति प्रदान करते हैं।*
*🔹3. अश्वगंधा वाइट ब्लड सेल्स और रेड ब्लड सेल्स को बढाता है:*
*अश्वगंधा वाइट ब्लड सेल्स और रेड ब्लड सेल्स दोनों को बढ़ानें का काम करता है। जो कई गंभीर शारीरिक समस्याओं में लाभदायक है।*
*🔹4. अश्वगंधा मानसिक तनाव दूर करता है:*
*अश्वगंधा मानसिक तनाव जैसी गंभीर समस्या को ठीक करनें में लाभदायक है। एक रिर्पोट के अनुसार तनाव को 70 फीसदी तक अश्वगंधा के इस्तेमाल से कम किया जा सकता है। दरअसल आपके शरीर और मानसिक संतुलन को ठीक रखनें में असरकारी है। इससे अच्छी नींद आती है। अश्वगंधा कई समस्याओं से छुटकारा दिलानें का काम करता है।*
*🔹5. अश्वगंधा आंखों की रोशनीं को बढ़ाता है:*
*अश्वगंधा का इस्तेमाल आपकी आंखों की रोशनीं को बढ़ानें का काम करता है। रोज दूध के साथ लेनें से आंखों रोशनीं बढानें के साथ स्ट्रेस से भी बचा जा सकता है।*
*🔸अश्वगंधा का सेवन कैसे करें:*
*अश्वगंधा चूर्ण खानें का तरीका बहुत आसान है। पानी, शहद या फिर घी में मिलाकर अश्वगंधा चूर्ण का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, अश्वगंधा कैप्सूल, अश्वगंधा चाय और अश्वगंधा का रस भी मार्केट में और ऑनलाइन आसानी से मिल जाता है।*
*🔸इसका सेवन कब करें:*
*रात में सोनें से पहले दूध के साथ इसका सेवन फायदेमंद रहता है। इसके अलावा इसे खाना खानें के बाद भी लिया जा सकता है। कई लोग खाली पेट भी इसका सेवन करते हैं लेकिन कुछ लोगों को खाली पेट अश्वगंधा नुकसान करता है, इसलिए इसके सेवन करनें का सबसे अच्छा तरीका यह है कि, किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर या नेचुरापैथी एक्सपर्ट से सलाह लेकर इसका सेवन किया जाए।*
*🔸अश्वगंधा को खाना बेहद आसान है लेकिन बड़ी बात ये है कि, कौन सी दवाई कब तक और किस बीमारी में खाई जाए ये जानना बेहद जरूरी होता है। अगर आप किसी भी दवाई को या किसी भी प्राकृतिक जड़ी बूटी को जरूरत से ज्यादा या समय से नहीं खाएंगें तो उससे शरीर को काफी नुकसान होंगे।*
*ऐसे में जरूरी है कि, आप खुद का ध्यान रखें और खुद पर काम भी करें ताकि ये परेशानीं ना हो। अश्वगंधा सभी को पसंद आ सकती है अगर हम उसके फायदों को समझें। ऐसा कई बार होता है कि, किसी भी प्राकृतिक जड़ी बूटी को लेते हुए हम सकुचाते हैं और ये लाजमी भी है क्योंकि, हम किसी भी दवाई को बिना जानकारी के नहीं ले सकते हैं। जब भी आपको अजीब लगे तो आप अपनें डॉक्टर से बात करें। और डाॅ की राय से ही लें। दवाई के कारण फायदे और जरूर जानें।*
*अश्वगंधा हर बीमारी या परेशानीं के हिसाब से अलग अलग समय तक खाई जा सकती है लेकिन क्या आप उसको जानते हैं।*
*🔸अश्वगंधा का सेवन करके बढ़ाएं शारीरिक शक्ति:*
*अश्वगंधा का सेवन शरीर के पोषण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आप अपनीं सेहत के साथ साथ शरीर को शक्तिशाली भी बनानां चाहते हैं तो इन चीजों का ध्यान रखें:*
*🔹एक साल तक करें इस्तेमाल:*
*हर शरीर अश्वगंधा या दवाई के लिए अलग प्रकार से रिएक्ट करता है। अगर आपको कोई शारीरिक परेशानीं पेश आ रही है और आप अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं कर सकते हैं तो आप 2-4 ग्राम बताए गए तरीके से इसका सेवन एक साल तक करें इससे आपको काफी लाभ होगा।*
*🔹सिर्फ सर्दियों में करें इस्तेमाल:*
*अगर आपको अश्वगंधा गर्मी के मौसम में परेशान करता है तो आप ठंडी में इसका सेवन कर सकते हैं। 10-10 ग्राम अश्वगंधा का चूर्ण लें और उसमें तिल एवं घी मिला लें। इसके बाद इसमें तीन ग्राम शहद मिलाकर इसके एक से दो ग्राम का सेवन प्रतिदिन करें।*
*🔹बुखार ठीक करनें के लिए:*
*अगर आपको बुखार है और आप दवाइयों से परेशान हैं तो 2 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण और 1 ग्राम गिलोय का जूस मिला लें। इसे प्रतिदिन शाम को पानी या शहद के साथ पीने से सेहत बेहतर होती है और बुखार उतर जाता है।*
*🔴अस्वीकरण*
*मैं अपनें किसी भी हेल्थ मैसेज का 100% सही होनें का दावा नहीं करता। इस टिप्स से काफी लोगों को फायदा हुआ है। कृपया आप किसी भी हेल्थ टिप्स पर अपने ऊपर प्रयोग करनें से पूर्व अपने वैद्य से राय लेवें।*
*🍁राजीव जैन*
*अध्यक्ष*
*बाल सेवा समिति, भीलवाड़ा*
*94141-13203*


