श्री चिंता हरण हनुमान जी को अन्नकूट एवं छप्पन भोग अर्पित।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव)स्थानीय श्री चिंता हरण हनुमान मंदिर (कोऑपरेटिव मिल गेट के पास) में अन्नकूट एवं छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन। मंदिर के महंत पूज्य लवकुश दास जी महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री चिंता हरण हनुमान जी महाराज को छप्पन प्रकार के भोग एवं विविध मिठाइयों का अर्पण किया गया। इसके साथ ही हनुमान जी का भव्य चोला भी चढ़ाया गया, जिसे विभिन्न प्रकार के मेवों से आकर्षक रूप से सजाया गया। मंदिर परिसर में विविध धार्मिक कार्यक्रम, हनुमान चालीसा पाठ, छप्पन भोग अर्पण, महा आरती तथा तत्पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कई श्रद्धालु मौजूद थे।
श्री चिंता हरण हनुमान जी को अन्नकूट एवं छप्पन भोग अर्पित।
Leave a comment
Leave a comment


