हैप्पी आवर्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दो दिवसीय जोधपुर शैक्षिक भ्रमण किया।

Published On:

Date:

हैप्पी आवर्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दो दिवसीय जोधपुर शैक्षिक भ्रमण किया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय हैप्पी आवर्स स्कूल के छात्र-छात्राओं का 60 सदस्य दल दीपावली के बाद दो दिवसीय ऐतिहासिक जोधपुर शहर के शैक्षिक भ्रमण के बाद लौटा। शैक्षिक भ्रमण मे
55 छात्र छात्राएं एवं 6 अध्यापकों के सानिध्य में डायरेक्टर दिनेश छतवानी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने सूर्य नगरी जोधपुर के ऐतिहासिक स्थलों जैसे मेहरानगढ़ किला , उम्मेद भवन, जसवंत थाड़ा, अक्षरधाम मंदिर, माचिया बायोलॉजिकल पार्क, कायलाना झील, साइंस पार्क, मंडोर गार्डन आदि स्थानों का भ्रमण किया और विभिन्न एक्टिविटीज जैसे लाइट एंड साउंड शो, एडवेंचर्स, जूलॉजिकल पार्क ट्रैकिंग आदि में भी सक्रिय रूप से भाग लिया I
शैक्षिक भ्रमण पर गए विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों के आधार पर बताया कि उन्हें इस भ्रमण से जोधपुर एवं राजस्थान के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरों को न केवल समीप से जानने का अवसर मिला बल्कि उनका ज्ञानवर्धन भी बढ़ा। विद्यालय डायरेक्टर दिनेश छतवानी ने बताया कि प्रतिवर्ष दीपावली के बाद दीपावली के अवकाश में बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया जाता है और इस प्रकार का शैक्षिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत उपयोगी में महत्वपूर्ण सिद्ध होते हैं। उक्त शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय परिवार से जया छतवानी, संजू वैष्णव, पूजा शर्मा, खुशी शर्मा विनीता शंभवानी, रिया सेन आदि अध्यापिकाएं एवं स्टाफ मेंबर्स शामिल था

Leave a Comment

Related News