सिद्ध श्री गणेश जी को निमंत्रण देकर किया ग्रह संपर्क अभियान का शुभारम्भ ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुलाबपुरा नगर के स्वयंसेवकों ने बस स्टैंड स्थित सिद्ध श्री गणेश मंदिर पर भगवान श्री गणेश को शताब्दी वर्ष के गृह संपर्क अभियान का निमंत्रण दे कर अभियान का शुभारंभ किया। संघ के स्वयंसेवक नगर की पांचो बस्तियों सहित खण्ड के सभी 93 गांवों के प्रत्येक घर में संपर्क कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर,महाराणा प्रताप, गोविंद गुरु एवं संघ यात्रा की चार पुस्तक एवं भारत माता के चित्र का स्टीकर व पंच परिवर्तन का पत्रक घर घर देकर सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन नागरिक शिष्टाचार पर्यावरण एवं स्वयं का बोध के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाने का आग्रह करेंगे । निमंत्रण के इस कार्यक्रम में गुलाबपुरा नगर के स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।
सिद्ध श्री गणेश जी को निमंत्रण देकर किया ग्रह संपर्क अभियान का शुभारम्भ ।
Leave a comment
Leave a comment


