हुतात्मा दिवस पर होगा रक्तदान शिविर आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) आगामी दो नवम्बर को रक्तदान शिविर को लेकर रविवार को रीजनल प्रेस क्लब भवन मे बजरंग दल विभाग सहसंयोजक आशीष दाधीच के सानिध्य मे सम्पन हुई बैठक।
बैठक में 2 नवंबर 2025 को प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक श्री गांधी विद्यालय गुलाबपुरा मे रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा कार्यकर्ताओ से रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक सामाजिक बंधुओ व कार्यकर्ताओं से संपर्क करके रक्तदान कराने हेतु आग्रह किया गया ।
बैठक मे बजरंग दल के जिला सह संयोजक अर्जुन सोनी, जिला प्रमुख विपेन्द्र राठौड, प्रखंड टोली प्रखंड सयोजक राहुल शर्मा, गणेश शर्मा, अरविंद राव, गोविंद वैष्णव, पिंटू वैष्णव, प्रदीप चौहान, राज प्रताप सिंह, सुमित शर्मा आदि दायित्ववान कार्यकर्ता मौजूद थे।
हुतात्मा दिवस पर होगा रक्तदान शिविर आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


