जीवन क्षणभंगुर है मनुष्य को हर श्वास पर प्रभु स्मरण करना चाहिए:- आनंद कृष्ण शास्त्री
गंगापुर
(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)
नरसिंह द्वारा मंदिर महाराज श्याम सुंदर दास के सानिध्य में चल रही। श्रीमद् भागवत कथा में दूसरे दिन व्यास पीठ से आनंद कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जीवन क्षणभंगुर हैं मनुष्य को हर सांस पर ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। भगवान भाव के को देखते हैं भगवान भक्त की शिक्षा धन,वैभव, रहन-सहन ,खान पान नहीं देखते हैं वह देखते हैं तो सिर्फ भक्त का भाव देखते हैं । महाराज श्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जीव को मुक्त करने वाली कथा है। श्रीमद् भागवत कथा हरि के श्री मुख से कही गई कथा इसलिए मनुष्य कथा श्रवण करना चाहिए साथ हीं मनुष्य को जीवन में अनावश्यक दौड़ से बचना चाहिए जीवन अमूल्य है उसको व्यर्थ में नहीं गवाना चाहिये
आज की कथा में बस्तीमल शर्मा, शंकर लाल लोहिया,गंगा सिंह चौहान, नाथू लाल मूंदडा , शोभा लाल जीनगर, हरीश श्रोत्रिय,जगदीश समदानी, राजकुमार शर्मा, छोटू शर्मा, रामसहाय कोठारी, कैलाश छिपा, कैलाश जेथलिया ,चंद्रशेखर तिवारी, नरेन्द्र सिंह के साथ नगर के कई गणमान्य गण उपस्थित थे।



