गाँधी विद्यालय में NCC की ट्रायल का हुआ आयोजन। ====

Published On:

Date:

गाँधी विद्यालय में NCC की ट्रायल का हुआ आयोजन।
====


गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री गाँधी उच्च माध्यमिक में राष्ट्रीय कैडेट कोर की ट्रायल का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय में सूबेदार विनोद कुमार सिंह, सूबेदार नरेंद्र कुमार व हवलदार रहीश कुमार ने विद्यार्थियों की ट्रायल ली। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक युवा संगठन है।
इसका उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के साथ शैक्षणिक और करियर लाभहोता है। सूबेदार विनोद कुमार ने बताया कि एनसीसी के लाभ अतिरिक्त अंक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को एडमिशन या मेरिट में अतिरिक्त अंक मिलते हैं। सरकारी नौकरियों में लाभ: सेना, नौसेना, वायुसेना तथा पुलिस या पैरामिलिट्री में चयन के समय NCC ‘C’ सर्टिफिकेट धारकों को वरीयता दी जाती है। एसएसबी (SSB) में डायरेक्ट एंट्री: एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट और ‘A’ ग्रेड वाले कैडेट्स को SSB इंटरव्यू के लिए डायरेक्ट कॉल मिल सकता है (बिना NDA/CDS परीक्षा के)। विद्यालय के कक्षा 9 के 140 विद्यार्थियों ने इस ट्रायल में भाग लिया। जिसमें से सर्वश्रेष्ठ 25 विद्यार्थियों का इस वर्ष चयन किया जाएगा और अगले वर्ष फिर 25 विद्यार्थियों का चयन हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ अरविंद लड्ढा, निराशा जैन, सूर्य प्रकाश गर्ग, राकेश शर्मा, अरविंद व्यास, राकेश गर्ग, रेखा राठौड़, पुष्पा बाई आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Comment

Related News