🟥 अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में शाहपुरा के सुरेश चंद्र घूसर बने प्रदेश मंत्री
शाहपुरा | मोनू एस. छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार 26 अक्टूबर 2025 को किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कैलाश किशन लाहोरा ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें शाहपुरा के सुरेश चंद्र घूसर को प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया।
इस नियुक्ति के बाद शाहपुरा नगर पालिका के कर्मचारियों व समाजजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर के विभिन्न वर्गों द्वारा नव-नियुक्त प्रदेश मंत्री का पुष्पमालाओं से स्वागत और सम्मान किया गया।
नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सुरेश चंद्र घूसर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा —
“प्रदेश कार्यकारिणी में जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। मेरा उद्देश्य राजस्थान प्रदेश के सभी नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान हेतु निरंतर प्रयास करना रहेगा।”
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कैलाश किशन लाहोरा सहित समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण की भावना दोहराई।



