📰 शाहपुरा समाचार | द वॉयस ऑफ राजस्थान
दिनांक – 28 अक्टूबर 2025, शाहपुरा (भीलवाड़ा)
शाहपुरा को जिले का दर्जा देने की मांग का पांचवा स्मरणपत्र मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा
✍️ *मोनू एस.छीपा । द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। अभिभाषक संस्था शाहपुरा के तत्वाधान में जिला बचाओ संघर्ष समिति शाहपुरा द्वारा मंगलवार को शाहपुरा को पुनः जिला घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम पांचवां स्मरणपत्र उपखंड अधिकारी शाहपुरा को सौंपा गया।
इस अवसर पर समिति के महासचिव कमलेश मुंडेतिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पूर्व में किए गए वादे की याद दिलाते हुए कहा कि शाहपुरा को जिला बनाए जाने की घोषणा के बाद भी अब तक कार्रवाई न होना जनता के साथ अन्याय है।
गौरतलब है कि पूर्व में मुख्यमंत्री और जिला बचाओ संघर्ष समिति के बीच जयपुर में शाहपुरा विधायक की उपस्थिति में वार्ता हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने शाहपुरा को पुनः जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन दिया था। परंतु पाँच माह बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
संघर्ष समिति ने कहा कि वह जनता से किए गए वादों को पूरा कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक शाहपुरा को उसका जिला दर्जा वापस नहीं मिलता।
इस मौके पर समिति महासचिव कमलेश मुंडेतिया, अधिवक्ता मोहम्मद शरीफ, राहुल पारीक, गीत मंडेला, प्रॉपर्टी एसोसिएशन अध्यक्ष अजय मेहता, स्टांप वेंडर संगठन अध्यक्ष भगवान सिंह यादव, सदस्य उदयलाल बेरवा, सत्यनारायण पाठक, हाजी उस्मान, मोहम्मद छीपा, दुर्गालाल जोशी, कवि दिनेश ‘बंटी’ शर्मा, मदनलाल कंडारा, छोटू रंगरेज, रामस्वरूप खटीक, सुनील पाराशर, अरुण राव, किशन कहार, प्रेम सिंह यादव, केदार गुर्जर सहित अनेक नागरिक एवं संघर्ष समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

✍️ रिपोर्ट – मोनू एस. छीपा, द वॉयस ऑफ राजस्थान
📸 फोटो : उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम स्मरणपत्र सौंपते संघर्ष समिति के सदस्य।
✍️ रिपोर्ट – मोनू एस. छीपा, द वॉयस ऑफ राजस्थान


