📰 भीलवाड़ा समाचार | द वॉयस ऑफ राजस्थान
दिनांक – 28 अक्टूबर 2025, भीलवाड़ा
एक अनूठा पुण्य कार्य: राजस्थान जनमंच ने 40 घंटे की बारिश में 45 झुग्गी झोपड़ियों पर तिरपाल लगाकर दिलाई राहत
✍️ *मोनू एस. छीपा । द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा। पिछले 40 घंटों से हो रही लगातार बारिश और ठंडी हवाओं से प्रभावित गरीब परिवारों की मदद के लिए राजस्थान जनमंच ने एक अनुकरणीय पहल की। संगठन के अध्यक्ष कैलाश सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काशीपुरी रोड स्थित वाल्मीकि नगर क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियों और कच्चे मकानों पर तिरपाल लगाकर बारिश और सर्दी से राहत पहुंचाई।
लगातार रिमझिम बारिश के बीच भाजपा नेता और राजस्थान जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि झुग्गियों की छतें जगह-जगह से टूटी होने के कारण बारिश का पानी भीतर टपक रहा था, जिससे निर्धन परिवारों को गहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं रातभर भीगते और ठंडी हवाओं से परेशान थे।
जनमंच टीम ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए 45 झुग्गी झोपड़ियों की छतों पर 10 फीट चौड़ा और 20 फीट लंबा फ्लेक्स रूपी तिरपाल लगवाया, जिससे अब बारिश का पानी और ठंडी हवा झोपड़ियों में नहीं जा सकेगी। इस पहल से क्षेत्र के गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
कैलाश सोनी ने कहा कि “मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। बारिश और सर्दी में कोई परिवार खुले आसमान के नीचे परेशान न रहे, यही हमारा प्रयास है।”
इस सेवा कार्य में राजस्थान जनमंच के सदस्य शिवप्रकाश चन्नाल, जय नारायण जोशी, किशोर लखवानी, कालू धोबी, कमलेश भारती, सुमित खोईवाल, भानु सालवी, अनुराग सुथार, देवेंद्र सिंह, मनोज कटवाल, जगदीश सेन और दीपक चन्नाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

✍️ रिपोर्ट – मोनू एस. छीपा, द वॉयस ऑफ राजस्थान
📸 फोटो: वाल्मीकि नगर क्षेत्र में झुग्गियों पर तिरपाल लगाते राजस्थान जनमंच के कार्यकर्ता।
✍️ रिपोर्ट – मोनू एस. छीपा, द वॉयस ऑफ राजस्थान


