पार्षद राठौड़ को पितृ शोक, परिजनों की सहमति से किया गया नेत्रदान “जाते-जाते भी जीवन दे गए…”

Published On:

Date:

पार्षद राठौड़ को पितृ शोक, परिजनों की सहमति से किया गया नेत्रदान
“जाते-जाते भी जीवन दे गए…”

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। नगर पालिका गुलाबपुरा के पार्षद लोकेन्द्र सिंह राठौड़ के पिताश्री ठा.सा. श्री भंवर सिंह जी राठौड़ (ठिकाना बडला, हाल मुकाम प्रतापनगर गुलाबपुरा) का स्वर्गवास हो गया। परिजनों की सहमति से आई बैंक सोसाइटी अजमेर द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

स्वर्गीय ठा.सा. श्री भंवर सिंह जी राठौड़ ने अपने निधन के उपरांत भी समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके नेत्रदान के इस पुनीत कार्य से दो व्यक्तियों को नई दृष्टि मिलेगी। यह कदम समाज में जागरूकता फैलाने के साथ ही यह संदेश देता है कि — “मृत्यु अंत नहीं, बल्कि किसी और के जीवन में नई रोशनी बनने का अवसर है।”

उनके इस निर्णय की नगरवासियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है। लोग इसे मानवता की मिसाल और प्रेरक कार्य बता रहे हैं।

Leave a Comment

Related News