निशुल्क मृगी रोग चिकित्सा शिविर में 132 रोगी लाभान्वित
जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. आर.के. सुरेखा ने दी सेवाएं, दवाओं का निःशुल्क वितरण
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। श्री प्राज्ञ मृगी रोग निवारक समिति, गुलाबपुरा द्वारा प्रतिमाह के चतुर्थ मंगलवार को आयोजित होने वाला नियमित निशुल्क मृगी रोग चिकित्सा शिविर इस माह भी संस्था परिसर में आयोजित किया गया।
संस्था मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया कि शिविर में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. आर.के. सुरेखा ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए 132 मरीजों की जांच की और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया।
यह शिविर स्व. श्री मनोज बर्डिया की पुण्य स्मृति में हनुमान सिंह एवं निकेश बर्डिया (गुलाबपुरा) द्वारा प्रायोजित किया गया।
शिविर में रामलाल ने मृगी रोग से बचाव व योगाभ्यास के महत्व पर जानकारी देते हुए रोगियों को नियमित योग करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष घेवर चंद श्रीश्रीमाल ने लाभार्थी परिवार का स्वागत किया, जबकि सहमंत्री सुरेश लोढ़ा ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी और कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौरड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
शिविर में मरीजों व परिजनों के लिए पूरे अक्टूबर माह की निःशुल्क भोजन सेवा श्रीमती सबर कंवर रूनीवाल (धर्मपत्नी स्व. श्री पुखराज रूनीवाल), राजेश, संतोष, रजत, भरत रूनीवाल (ब्यावर/मसूदा) एवं भेरूलाल, जितेंद्र कुमार, केतन, प्रियत नाबेडा (ब्यावर) परिवार द्वारा प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर मदन लाल लोढ़ा, सुशील चौधरी, दिनेश जोशी, प्रेम चंद पाडलेचा, बंशीलाल डोसी, सुनील लोढ़ा, गणपत लोढ़ा, दिलीप पाराशर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे और सेवाएं दीं।


