अंता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में विधायक डॉ. लालाराम बैरवा का प्रवास निर्धारित
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा ने सौंपी नई चुनावी जिम्मेदारी
🪷 “विकास और सेवा के पथ पर आगे बढ़ते हुए, हम अंता विधानसभा में भाजपा का परचम लहराएंगे।” — डॉ. लालाराम बैरवा
✍️ *मोनू एस.छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा (द वॉयस ऑफ राजस्थान)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रचार अभियान को तेज़ करते हुए शाहपुरा-बनेड़ा के विधायक डॉ. लालाराम बैरवा को अंता विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन हेतु प्रवास पर भेजने का निर्णय लिया है।
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा पूर्व में पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव में कलकत्ता क्षेत्र तथा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में अखनूर क्षेत्र में पार्टी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें अंता विधानसभा उपचुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
डॉ. बैरवा इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करेंगे तथा अंता विधानसभा में कमल खिलाने का संकल्प लेकर कार्य करेंगे।
उन्होंने शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्रवासियों की ओर से पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
🪷 “विकास और सेवा के पथ पर आगे बढ़ते हुए, हम अंता विधानसभा में भाजपा का परचम लहराएंगे।” — डॉ. लालाराम बैरवा


