🌸 ठाकुर जी संघ में खिले भक्ति और रंगों के फूल
माहेश्वरी महिला संगठन ने श्रद्धा और उल्लास से मनाया अन्नकूट महोत्सव
✍️ रिपोर्ट — मोनू एस. छीपा
📰 द वॉयस ऑफ राजस्थान | भीलवाड़ा न्यूज़ नेटवर्क
पुराना शहर (भीलवाड़ा) | 28 अक्टूबर
भक्ति, उल्लास और रंगोलियों से सजे माहेश्वरी महिला मंडल ने बुधवार को पुराने शहर स्थित बड़े मंदिर की बगीची में “ठाकुर जी संघ अन्नकूट महोत्सव” बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा मंदिर परिसर को फूलों की आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया।
माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष सुमित्रा भदादा ने बताया कि मंडल की सभी सदस्याओं ने अपने घरों से निर्धारित मेनू के अनुसार सब्ज़ियाँ, चावल, चवले, कढ़ी, मिठाइयाँ, पापड़-पापड़ी और सठरस भोग आदि तैयार किए। ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार किया गया और महिलाओं ने भजनों की मधुर धुनों पर भक्तिमय नृत्य कर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
संगठन की सचिव पूनम पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने फूलों की रंगीन रंगोलियाँ बनाकर माहौल को और भी मनमोहक बना दिया।
कार्यक्रम में कैलाश बाहेती, सत्यनारायण तोतला, मोनू तोषनीवाल, महावीर समदानी, प्रमोद डाड, विकास समदानी, कैलाश भदादा, मनीष भदादा व हरीश पोरवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
महोत्सव के समापन पर ठाकुर जी की महाआरती की गई। इस अवसर पर मंडल की संतोष तोषनीवाल, ज्योति भदादा, उषा पटवारी, रश्मि कोगटा, पूजा दरक, रेखा लाहोटी, आज़ाद सोमानी, राधा काबरा, निर्मला हिंगड़, विभा भदादा, प्रमिला भदादा, मंजू भदादा, उषा समदानी सहित अनेक महिलाएँ उपस्थित रहीं।
📸 कैप्शन:
अन्नकूट महोत्सव में ठाकुर जी के छप्पन भोग व श्रृंगार के समक्ष सामूहिक रूप से बैठीं माहेश्वरी महिला संगठन की महिलाएँ — भक्ति, श्रृंगार और रंगोलियों से सजा पूरा मंदिर परिसर।
✍️ रिपोर्ट — मोनू एस. छीपा
📰 द वॉयस ऑफ राजस्थान | भीलवाड़ा न्यूज़ नेटवर्क


