दिवंगत पदम शाह के नेत्रदान से मिलेगा दो को दुनिया देखने का सौभग्य।

Published On:

Date:

दिवंगत पदम शाह के नेत्रदान से मिलेगा दो को दुनिया देखने का सौभग्य।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) क्षेत्र मे हुआ एक ओर नेत्रदान का पुण्य कार्य। पदम चंद शाह पुत्र स्व: लादू लाल शाह निवासी सब्जी मंडी बिजयनगर के आकस्मिक निधन पर परिवार की सहमति से दिवंगत का नेत्रदान किया गया। आई बैंक सोसायटी जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल अजमेर से आए डॉ भरत शर्मा व टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया संपादित की।
नेत्रदान भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा विजयनगर के सहयोग से करवाया गया। इस अवसर पर शाह परिवार से बंसतीलाल, बालचन्द, चाँदमल,कैलाश चन्द, रूपचन्द, कमलनयन ,पवनकुमार,सुरेन्द्रकुमार, सन्दीप ललित,संजय,आशीष अतुल,रितिक,अवि,यश, शाह व भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा के अध्यक्ष एसएन जोशी, सचिव बृजेश बाल्दी , वित्त सचिव विमल भंसाली,दिनेश कोगटा,जितेन्द्र पीपाड़ा,ज्ञान चन्द नाहर , मनोज टेलर, सिद्धार्थ बोरदिया इत्यादि सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News