फिजियोथेरेपी ईलाज रामबाण हो रहा साबित।

Published On:

Date:

फिजियोथेरेपी ईलाज रामबाण हो रहा साबित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) चारभुजा हास्पीटल बिजयनगर के गढ़बोर फिजियोथेरेपी सेंटर मे, सिर,स्पाइन की चोट लगने से बेजान व कमजोर हुए अंगों में दोबारा जान डालने में वर्तमान मे फिजियोथेरेपी कारगर साबित हो रही है। इसके अलावा ब्रेन स्ट्रोक, पार्किंसन, फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाने में थेरेपी की उपयोगिता बढ़ी है। ब्रेन स्ट्रोक व हादसे में चोट लगने से बिस्तर पर पड़ चुके कई रोगियों को थेरेपी ने खड़ा कर व चलने के लायक बनाया जा रहा है। चारभुजा हास्पीटल के गढ़बोर फिजियोथेरेपी के फिजियोथेरेपी सेंटर के डॉ.अ़जली निशान ने बताया कि सिर व स्पाइन की चोट लगने बाद हाथ, पैर व दूसरे अंग बेजान व कमजोर होने पर पुनर्वास कारगर साबित हो रहा है। चारभुजा में हर माह अधिक रोगी सिर व स्पाइन की चोट वाले आते हैं। इन मरीजों के बेजान अंगों में कुछ खास तरह के अभ्यास और कसरत से सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास किया जाता है। इन्हें दवा के अलावा ऑपरेशन, स्पेलिंग, ऑक्युपेशनल व वोकेशनल थेरेपी देकर राहत दी जा रही है।

Leave a Comment

Related News