माहेश्वरी महिला संगठन ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया गोपाष्टमी पर्व
गोपाल गौशाला में हुआ गौ पूजन, आरती व सेवा का आयोजन, 3100 रुपये की राशि भेंट की
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)।
अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की कार्यसमिति सदस्य मनोरमा काल्या के सानिध्य तथा नगर माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष कांता सोमानी के निर्देशन में गोपाष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर गोपाल गौशाला में महिलाओं ने परंपरागत विधि-विधान से गौ पूजन, आरती व गौ सेवा की। गौमाता को गुड़ व लापसी खिलाई गई तथा संगठन की ओर से 3100 रुपये की राशि गौशाला को भेंट स्वरूप दी गई।
महिलाओं ने गायों के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। आयोजन में लीला गदिया, कमला राठी, उर्मिला मुंदडा, निर्मला तोषनीवाल, सरोज गग्गड, भगवती मुंदडा, रेखा कास्ट, मेघा कोगटा, ज्योति कास्ट, मीना बाहेती, मीनाक्षी राठी, रुक्मिणी देवी बंसल, कमला देवी कुम्हार सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।


