बाड़ी माता गौशाला में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व
गौमाता पूजन, ग्वालों का सम्मान और लापसी-दलिया का भोग अर्पण किया गया
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)।
निकटवर्ती बाड़ी ग्राम स्थित प्रमुख शक्तिपीठ बाड़ी माता तीर्थ धाम पर गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर गौमाता एवं ग्वालों की पूजा-अर्चना परंपरागत विधि से की गई। कार्यक्रम में बिजयनगर तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़, नगर पालिका अध्यक्ष अनिता मेवाड़ा और प्रहलाद सिंह झांवर ने बाड़ी माता गौशाला में सेवाएं दे रहे ग्वालों का स्वागत-सम्मान कर उन्हें उपहार भेंट किए।
कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थापक कैलाश चंदेला, प्रभु गुर्जर, चिकित्सा टीम के दिवाकर उपाध्याय, विक्रमसिंह, मनोज जोशी सहित अनेक भक्तजनों ने गौमाता को लापसी व दलिया खिलाकर आशीर्वाद लिया।
गोपाष्टमी पर्व पर आयोजित यह आयोजन गौ सेवा, भक्ति और लोक परंपरा का अद्भुत संगम बन गया, जिसमें भक्तों ने मिलकर गौमाता की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।


