चौथे दिन भी खराब रहा मौसम, दोपहर बाद तेज बूंदाबांदी से चली शीतलहर — बढ़ी ठंड घने बादल, सर्द हवाएं और बारिश से जनजीवन प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

Published On:

Date:

चौथे दिन भी खराब रहा मौसम, दोपहर बाद तेज बूंदाबांदी से चली शीतलहर — बढ़ी ठंड
घने बादल, सर्द हवाएं और बारिश से जनजीवन प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)।
क्षेत्र में गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। सुबह से ही आकाश में घने बादल छाए रहे और दोपहर बाद तेज बूंदाबांदी के साथ सर्द हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी शीतलहर ने लोगों को कंपा दिया।

लगातार चौथे दिन बिगड़े मौसम के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। लोग घरों में दुबके रहे और ऊनी कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। बेमौसम बारिश के चलते मजदूरों व श्रमिकों को भी काम पर जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।

किसान वर्ग भी इस मौसम से खासा चिंतित दिखा। बारिश के कारण बुवाई कार्य प्रभावित हो गया है। कुछ किसानों ने बीज खेतों में डाल दिए हैं, जबकि कुछ को अब तक बुवाई करनी बाकी है, जो मौसम बिगड़ने से लेट हो रही है। वहीं पहले की गई बुवाई में बीज खराब होने की आशंका भी जताई जा रही है।

खबर लिखे जाने तक रिमझिम बारिश जारी थी और ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा था।

Leave a Comment

Related News