*”हमारे बुजुर्ग – हमारी संपत्ति” कार्यक्रम के तहत बनेड़ा तहसील माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा ” श्रीमती नुवाल ” का किया सम्मान*

Published On:

Date:

*”हमारे बुजुर्ग – हमारी संपत्ति” कार्यक्रम के तहत बनेड़ा तहसील माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा ” श्रीमती नुवाल ” का किया सम्मान*

*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
👉पवित्र कार्तिक माह में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर बनेड़ा तहसील माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा माहेश्वरी समाज की बुजुर्ग और वरिष्ठ महिला का सम्मान किया गया ।
महिला मंडल द्वारा निरन्तर जारी “हमारे बुजुर्ग – हमारी संपत्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल की सदस्यो द्वारा माहेश्वरी समाज की बुजुर्ग महिला श्रीमती गीता देवी नुवाल धर्मपत्नी स्व. श्री राधेश्याम नुवाल को उपरना ओढाकर व अभिनंदन पत्र की तस्वीर भेंट करके उनका सम्मान किया गया ।
👉अपनी जिंदगी में शतायु की ओर अग्रसर गीता देवी का मानना है कि आज के युवाओं को सरकारी नौकरी के पीछे भागने की बजाय स्वयं का व्यापार शुरू करने पर ध्यान देना चाहिए। नियमित मेहनत और ईमानदारी से व्यापार जरुर सफल होता हैं।
नौकरी लेने की बजाय नौकरी देने वाला बनने से ही देश का विकास होगा व स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा ।
👉महिला मंडल की तहसील अध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता गगरानी व तहसील सचिव श्रीमती डिंपल न्याती ने बताया कि महिलाओं को खुलकर सोचने और निडर होकर जीवन जीने का पूरा अधिकार है । महिलाओं को खुलकर अपनी बात रखने की भी आजादी मिलनी चाहिए उनमें आत्मविश्वास पैदा होना चाहिए,
क्योंकि खुद पर भरोसा ही हर महिला को जीत दिला सकता है ।
👉इस दौरान श्रीमती शांता देवी नुवाल, रामनारायणी देवी नुवाल, लाड देवी नुवाल, अनीता नुवाल, स्नेहलता गगरानी, डिंपल न्याती, रितु न्याती, सीमा नुवाल, आरती नुवाल, राजेंद्र नुवाल, सुभाष नुवाल, तेज प्रकाश गगरानी सहित माहेश्वरी समाज के अनेक पुरुष व महिलाएं उपस्थित रही ।
साथ ही ऐसे कार्यक्रम के लिए उनके परिवारजनों द्वारा तहसील महिला मंडल का व माहेश्वरी समाज का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Comment

Related News