श्री बालाजी के नाम एक भजन संध्या का आयोजन भाजपा नेता चेतन वैष्णव के सौजन्य से धरती देवरा, शाहपुरा में भक्ति रस की शाम आज ✍️ *मोनू एस.छीपा । द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141

🛕 श्री बालाजी के नाम एक भजन संध्या का आयोजन

भाजपा नेता चेतन वैष्णव के सौजन्य से धरती देवरा, शाहपुरा में भक्ति रस की शाम आज

✍️ *मोनू एस.छीपा । द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा/शाहपुरा।
धरती देवरा स्थित  मंदिर परिसर में आज, 31 अक्टूबर 2025 को एक विशेष भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भाजपा नेता चेतन वैष्णव के सौजन्य से मुंडन संस्कार एवं नूतन नवगृह प्रवेश के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

भजन संध्या में देशभर में प्रसिद्ध भजन सम्राट गौसेवक श्री प्रकाश दास जी महाराज तथा लोकप्रिय भजन गायक धर्मराज जी मेजा एवं टीम अपने मधुर भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7 बजे से होगा। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भजन प्रेमी उपस्थित रहेंगे।


✨ आयोजन की मुख्य जानकारी

  • आयोजन तिथि: 31 अक्टूबर 2025
  • समय: सायं 7:00 बजे से
  • स्थान: धरती देवरा, शाहपुरा (भीलवाड़ा)
  • मुख्य कलाकार: श्री प्रकाश दास जी महाराज, धर्मराज जी मेजा एवं टीम
  • आयोजक: भाजपा नेता चेतन वैष्णव
  • निवेदक: रमेश वैष्णव (धरती देवरा पुजारी), चैतन वैष्णव, परीक्षित वैष्णव

🌺 श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम

आयोजन समिति ने बताया कि भजन संध्या में श्री बालाजी की आरती, भजनों की प्रस्तुति और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का भी आयोजन रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भक्ति, संस्कार और समरसता के संदेश को प्रसारित करना है।


Oplus_16908288

Leave a Comment

Related News