भोजरास गांव मे कुमाता ने नवजात शिशु को खेत मे फेंका, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंचकर कब्जे मे लिया।

Published On:

Date:

भोजरास गांव मे कुमाता ने नवजात शिशु को खेत मे फेंका, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंचकर कब्जे मे लिया।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) हुरडा तहसील के ग्राम भोजरास के दौलतपुरा मे अज्ञात कुमाता ने अपना पाप छिपाने के लिए नवजात शिशु को खेत के खाई मे फेक दिया। ग्रामीणों की सजगता से सूचना पर गुलाबपुरा पुलिस व 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच कर जिन्दा शिशु को कब्जे मे लिया व गुलाबपुरा चिकित्सालय लाकर भर्ती करवाया गया, जहाँ चिकित्सक की देखरेख मे इलाज किया व गहन चिकित्सा हेतु जिला मुख्यालय चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

Leave a Comment

Related News