राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी के मेराथन दौड़ व शपथ की गईं।

Published On:

Date:

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी के मेराथन दौड़ व शपथ की गईं।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय क्षेत्र मे पुलिस प्रशासन ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ का आयोजन किया। पुलिस थाने से मेराथन दौड़ शुरू हुई जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः थाना परिसर पहुंची। सरदार पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह ने सभी को शपथ दिलाई। छात्रकुल अध्यक्षा अनुपमा नाथ योगी ने सर्वधर वल्लभभाई पटेल की जीवनी व उनके लिए द्वारा किए गए कार्यों बारे में विद्यार्थियों को जीवन में अपनाने का सन्देश दिया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान थानाधिकारी हनुमान सिंह चौधरी, प्रधानाचार्य सत्यनारायण अग्रवाल, लाल साहब सिंह, भंवरलाल सामरिया, हीरालाल गुर्जर, छात्रकुल अध्यक्षा अनुपमा नाथ योगी पुलिसकर्मी व 200 विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News