
धाकड़ समाज कबड्डी प्रतियोगिता समापन समारोह में पहुंचे भाजपा नेता भरत सिंह राठौड़, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
शाहपुरा — द वॉयस ऑफ राजस्थान। मोनू एस.छीपा
शाहपुरा। कल रात्रि भाजपा नेता एवं जनसेवक भरत सिंह राठौड़ ने धाकड़ समाज द्वारा आयोजित धरणीधर धाकड़ समाज कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान राठौड़ ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवा शक्ति को अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना का प्रतीक बनाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
धाकड़ समाज की ओर से राठौड़ का स्नेह एवं मान-सम्मान के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के इस स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और समाज के सर्वांगीण विकास हेतु अपने निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, समाजजन और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


