📰 विधायक कोठारी ने चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर में किए दर्शन
देवउठनी एकादशी पर ट्रस्ट द्वारा हुआ स्वागत-अभिनंदन, चारभुजा नाथ की तस्वीर भेंट की
भीलवाड़ा | 2 नवम्बर 2025
रिपोर्ट — द वॉयस ऑफ राजस्थान। मोनू एस. छीपा
देवउठनी एकादशी (कार्तिक सुदी दूज) के पावन अवसर पर रविवार को भीलवाड़ा विधायक श्री कोठारी ने चारभुजा नाथ के बड़ा मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।
विधायक ने बताया कि ठीक दो वर्ष पूर्व, आज ही के दिन उन्होंने विधायक बनने से पहले इसी मंदिर में दर्शन किए थे। इस बार पुनः उसी पावन स्मृति को जीवंत करते हुए उन्होंने चारभुजा नाथ के चरणों में नमन किया।
🔹 ट्रस्ट ने किया आत्मीय स्वागत
दर्शनों के उपरांत मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में ट्रस्टियों ने विधायक का आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया।
ट्रस्ट द्वारा उन्हें उपरना ओढ़ाकर तथा चारभुजा नाथ का प्रसाद और स्वर्ण पोशाक वाली आकर्षक तस्वीर भेंट की गई।
मंदिर परिसर में “जय चारभुजा नाथ” के उद्घोष के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा।
🔹 ट्रस्ट कार्यालय में हुई सौहार्दपूर्ण चर्चा
ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट संरक्षक उदयलाल समदानी,
रामेश्वर तोषनीवाल, ट्रस्ट अध्यक्ष चंद्रसिंह तोषनीवाल, ट्रस्ट मंत्री प्रहलाद भदादा,
वरिष्ठ उपाध्याय बाल मुकुंद राठी, रामस्वरूप तोषनीवाल, सत्यनारायण सोमानी, सुनील सोनी, राकेश पटवारी,
रमेश बाहेती, रमेश जागेटिया, गोपाल सोमानी, भेरूलाल बाल्दी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
🔹 विधायक के साथ उपस्थित रहे समाजसेवी और गणमान्य
विधायक कोठारी के साथ इस अवसर पर
लक्ष्मी नारायण डाड, कन्हैयालाल स्वर्णकार, कैलाश जीनगर, विवेक निम्मावत, मनोज शर्मा, संजय राठी,
कमल कोठारी, राजकुमार ईनाणी, सत्यनारायण गूगड, राघव आचार्य, बाबूलाल टाक, आनंद चपलोत,
अशोक सेठिया, चेतन मानसीहका, सुभाष सोनी, अजीत जैन, गजेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश सुथार,
प्रिंस जैन एवं अजय पाराशर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
🕉️ “जय चारभुजा नाथ” के उद्घोष से गूंजा मंदिर परिसर, विधायक ने जनता की सुख-समृद्धि की कामना की।


