भाविप शाखा द्वारा देवउठनी एकादशी पर की गौ सेवा।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भारत विकास परिषद् परिवार द्वारा देवउठनी एकादशी पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर गौ माता की सेवा गुड और चारा खिला कर की। संस्कार प्रमुख भगवती देवी मूंदड़ा के सानिध्य में किशोर राजपाल , कन्हैया लाल सोनी,प्रेम चन्द दिनवानी गुड्डू भाई, महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया,ओम प्रकाश शर्मा,सत्यनारायण जागेटिया आदि ने सेवा में सहयोग प्रदान किया। महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया ने बताया कि परिषद द्वारा प्रति एकादशी गौमाता की सेवा हेतु परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित होकर गौ माता का आशीर्वाद लेते है गौ माता की सेवा के साथ रोपित पौधों की सार संभाल की जाती है ।परिषद द्वारा श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर निरंतर सहयोग प्रदान किया जाता है।
भाविप शाखा द्वारा देवउठनी एकादशी पर की गौ सेवा। ====
Leave a comment
Leave a comment


