तिरुपति बालाजी मंंदिर मे समरसता अन्नकूट का हुआ आयोजन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )शहर के पावर हाउस के पीछे तिरुपति नगर में तिरुपति बालाजी के मंदिर पर वार्ड वासियों के सहयोग से सेवा भारती के स्वयंसेवकों द्वारा अन्नकूट का आयोजन किया गया l पुजारी नाथू लाल बेरवा ने बताया कि तिरुपति बालाजी की स्थापना अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही हुई थी l खंड संघ चालक नरेंद्र कैलानी ने बताया कि श्री राम बस्ती में वंचित वर्ग की सेवा बस्ती में स्वयंसेवकों ने योजना पूर्वक समरसता अन्नकूट का आयोजन किया जिसमें स्थानीय एससी एसटी परिवारों ने सहयोग कियाl अतिरिक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी कृष्ण पाल सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि संघ का मूल उद्देश्य सामाजिक समरसता के द्वारा छुआछूत मुक्त समाज का निर्माण करना है सभी हिंदू आपस में भाई हैं कोई उच्च नीच हमारे बीच नहीं है l महाआरती के पश्चात अन्नकूट प्रसाद वितरण किया गया l कार्यक्रम में धनराज गुर्जर पूर्व पालिका अध्यक्ष, गोपाल तिवारी,हेमंत कुंभकार , चेतन गोस्वामी सहित राम चंद्र छतवानी, सत्यनारायण तिवारी,कमल शर्मा , विनोद बेरवा , भागचंद केवट , गोपाल सिंह, चेतन गोस्वामी,मुकेश दाधीच, संजय टेलर , गजेंद्र सिंह ,सुमित दाधीच, सहित स्वयंसेवक और बस्तीवासी मौजूद रहे l प्रसाद स्थानीय बेरवा और मेंघवंशी परिवार की महिलाओं की मदद से हलवाई घनश्याम शर्मा द्वारा बनाया गया l तिरुपति बालाजी मंदिर पर अन्नकूट का पहला कार्यक्रम था जिसमें सभी बस्ती वासियों ने बढ़-चढ़कर उत्साह पूर्वक भाग लिया l
तिरुपति बालाजी मंंदिर मे समरसता अन्नकूट का हुआ आयोजन।
Leave a comment
Leave a comment


