📰
कांग्रेस को बड़ा झटका, हुरडा प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़ भाजपा में हुए शामिल
उपशीर्षक:
मोदी सरकार की विकासोन्मुख नीतियों व संगठन की कार्यशैली से प्रभावित होकर लिया भाजपा का दामन
भीलवाड़ा गुलाबपुरा (मोनू एस. छीपा, द वॉयस ऑफ राजस्थान):
हुरडा क्षेत्र में कांग्रेस को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। हुरडा पंचायत समिति के प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं, पारदर्शी शासन प्रणाली और देश को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों से वे गहराई से प्रभावित हैं।
प्रधान राठौड़ का भाजपा में स्वागत प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एवं आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला ने किया। इस मौके पर राठौड़ को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान हुरडा मंडल अध्यक्ष हेमराज चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुमंत सिंह राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि कृष्णा सिंह राठौड़ के भाजपा में आने से क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन की जड़ें और सुदृढ़ होंगी।
प्रधान राठौड़ ने कहा कि वे अब भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के साथ जनता की सेवा में जुटेंगे।
– द वॉयस ऑफ राजस्थान
(मोनू एस. छीपा, संवाददाता)


