📰
गंगा देवी समदानी ट्रस्ट द्वारा 4 नवंबर को निशुल्क तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम
भदादा मोहल्ला, पुराना भीलवाड़ा में प्रातः 10 बजे से होगा आयोजन
मोनू एस.छीपा
भीलवाड़ा, 3 नवंबर (द वॉयस ऑफ राजस्थान):
गंगा देवी समदानी चैरिटेबल ट्रस्ट, भीलवाड़ा के तत्वावधान में आगामी 4 नवंबर, मंगलवार को निशुल्क तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पुराना भीलवाड़ा स्थित भदादा मोहल्ला में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।
ट्रस्ट के सचिव महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ट्रस्ट द्वारा 200 तुलसी पौधे निःशुल्क वितरण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति तुलसी पौधे की देखभाल कर सकता है, वह निर्धारित समय पर स्थल पर पहुंचकर निशुल्क पौधा प्राप्त कर सकता है।
ट्रस्ट का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और भारतीय परंपरा में तुलसी के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।
– द वॉयस ऑफ राजस्थान
(संवाददाता: मोनू एस. छीपा)


