📰
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय, शाहपुरा में मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
छात्राओं ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा, भारत माता की रंगोली बनी मुख्य आकर्षण

– द वॉयस ऑफ राजस्थान
(संवाददाता: मोनू एस. छीपा)
शाहपुरा, (द वॉयस ऑफ राजस्थान):
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय, शाहपुरा में विद्यालयी गतिविधियों के अंतर्गत मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता को कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्गों में विभाजित किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य ईश्वरलाल मीणा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने छात्राओं को मेहंदी के सांस्कृतिक महत्व एवं भारतीय परंपरा में इसके आध्यात्मिक स्थान के बारे में बताया। इस दौरान छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी रंगोलियों और सुंदर मेहंदी डिज़ाइनों से सज गया। विशेष रूप से भारत माता की रंगोली आकर्षण का केंद्र रही।
मेहंदी प्रतियोगिता परिणाम:
🔸 कनिष्ठ वर्ग – आयुषी बेरवा (कक्षा 8) प्रथम, दीक्षित सेन (कक्षा 8) द्वितीय, गुलनाज कायमखानी (कक्षा 8) तृतीय।
🔸 वरिष्ठ वर्ग – तस्कीन बानू (कक्षा 12) प्रथम, अंजली लौहार (कक्षा 10) द्वितीय, अप्सरा बानू (कक्षा 10) तृतीय।
रंगोली प्रतियोगिता परिणाम:
🔸 कनिष्ठ वर्ग – चारवी बारहठ (कक्षा 8) प्रथम, लक्षिता महावर व दिशा सोनी (कक्षा 8) द्वितीय, गीतिका व मानवी (कक्षा 6) द्वितीय, कल्पना व आतिफा (कक्षा 6) तृतीय, काव्या व प्रियांशी (कक्षा 6) तृतीय।
🔸 वरिष्ठ वर्ग – अनुभव सत्तावन व ईशांत (कक्षा 10) प्रथम, अदिति व अनुष्का (कक्षा 9) द्वितीय, अरसिन व देवांशी (कक्षा 9) तृतीय।
कार्यक्रम की गतिविधि प्रभारी शिक्षिकाएं सुधा चौहान व ललिता धाकड़ ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं में सृजनात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल में आसिफ पिनारा, उमेश जागेटिया एवं डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
– द वॉयस ऑफ राजस्थान
(संवाददाता: मोनू एस. छीपा)


