भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा का जन्मदिवस आज, जिलेभर में हर्षोल्लास
कार्यकर्ताओं ने किया देवदर्शन, कार्यकर्ता मिलन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन
✍️ *मोनू एस. छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 4 नवम्बर।
भारतीय जनता पार्टी भीलवाड़ा जिले के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत जी मेवाड़ा का जन्मदिवस मंगलवार को जिलेभर में भव्य रूप से मनाया जा रहा है।
मेवाड़ा अपने सौम्य स्वभाव, संगठनात्मक कुशलता और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण भावना के लिए जाने जाते हैं। वे कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहने वाले, उनके हक और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने वाले नेतृत्वकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं।
जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 9:15 बजे देव दर्शन कार्यक्रम से हुई।
इसके पश्चात दोपहर 12:15 बजे से विजय सिंह पथिक नगर स्थित निवास स्थान पर कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हुए।
सांय 7:15 बजे निवास स्थान पर श्री बाला जी महाराज का सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिलेभर से कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल होंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर श्री मेवाड़ा के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन उत्सव का माहौल बना हुआ है, जहां ‘कार्यकर्ता परिवार’ अपने लोकप्रिय जिलाध्यक्ष के जन्मदिवस को ‘कार्यकर्ता दिवस’ के रूप में मना रहा है।
—
–


