📰 संस्कृत विद्यालय मिंडोलिया में मनाया गया ‘रिसाइकिल वॉरियर्स कॉन्टेस्ट 2025’, बच्चों ने किया प्लास्टिक मुक्त गांव का संदेश प्रसारित
सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ के तत्वावधान में हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने पाँच कट्टे प्लास्टिक कचरा एकत्र कर कराया रिसाइकिल
✍️ रिपोर्ट मोनू एस.छीपा । द वॉयस ऑफ राजस्थान भीलवाड़ा ब्यूरो

📍मिंडोलिया (भीलवाड़ा)।
सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ के तत्वावधान में राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय मिंडोलिया में रिसाइकिल वॉरियर्स कॉन्टेस्ट 2025 का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाना और विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
संस्थान के जिला कॉर्डिनेटर केदार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने गाँव और सार्वजनिक स्थलों से प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। बच्चों ने कुल पाँच कट्टे (13.200 किलोग्राम) प्लास्टिक कचरा विद्यालय में लाकर तौल मशीन से तोला और उसे कबाड़ी वाले को रिसाइकिल के लिए बेच दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना था कि प्लास्टिक कचरे से न केवल पालतू जानवरों और कृषि भूमि को नुकसान होता है, बल्कि यह धरती और पर्यावरण को भी गंभीर रूप से दूषित करता है। बच्चों ने यह उदाहरण प्रस्तुत किया कि जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से गाँव को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर ग्राम प्रतिनिधि गोपाल बैरवा, प्रधानाचार्य परमेश्वर लाल कुमावत, अध्यापक महावीर प्रसाद कुम्हार एवं महेंद्र कोली सहित अनेक विद्यार्थी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
✍️ रिपोर्ट मोनू एस.छीपा । द वॉयस ऑफ राजस्थान भीलवाड़ा ब्यूरो
🌿 बच्चों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता!
💪 मिंडोलिया के संस्कृत विद्यालय ने ‘रिसाइकिल वॉरियर्स कॉन्टेस्ट 2025’ में जुटाए 13 किलो से ज्यादा प्लास्टिक — गांव को बनाया सफाई और जागरूकता का उदाहरण! ♻️
#RecycleWarriors #PlasticFreeVillage #VoiceOfRajasthan #Bhilwara #SchoolInitiative #EcoFriendlyIndia


